पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजशपुर/दोकड़ा. आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश 11 में से 11 सीटें जीताकर केंद्र में प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जी को देने का पहला लक्ष्य है। यह बातें सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कही। वे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह ग्राम पहुंचे थे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
श्री साय ने कहा कि क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा। भाजपा हमेशा से गरीब जनता के साथ-साथ सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाकर लाभ दे रही है। बगिया पहुंचे श्री साय को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया था।
कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ जुलूस भी निकाला। जिसमें कुनकुरी विधायक रोहित साय भी उपस्थित रहे। रविवार को सांसद श्री साय के आने की जानकारी मिली, कांसाबेल, दोकङ़ा, बंदरचुंआ, बगिया सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए। सुबह से ही कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए थे। सांसद श्री साय ने यहां के ढोढ़ीबहार शिव मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। यहां से बडी़ संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल की रैली निकाली और बस स्टैंड बँदरचुंआ पहुंचे। महिलाओं ने सुआ गीत एवं करमा लोक नृत्य कर श्री साय का स्वागत किया। श्री साय को खुले वाहन में बैठाकर उनके निवास बगिया पहुंचाया गया।
मां ने उतारी आरती
घर पहुंचते ही श्री साय की मां ने उनकी आरती उतारी। इस मौके पर श्री साय की पत्नी कौशल्या देवी और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें मीठा खिलाकर बधाई दी। सांसद साय के निवास पर देर रात तक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस मौके पर सुनील गुप्ता, सालिक साय, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, आकाश गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, ईमाम खान, परमानंद साय, दिनेश प्रसाद, भूषण, विनोद गुप्ता, बजरंग साहू, अरुण गुप्ता, जीवनंदन साय, प्रमोद गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे। श्री साय का कहना है कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है इसका निर्वहन करना है इसके लिए मै पार्टी को हर हाल में कोशिश करूंगा कि इस बार के लोक सभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सबसे उम्दा प्रदर्शन रहे। इसके लिए तैयारियां की जाएंगी। ताकि हम लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.