पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार गारंटी के मजदूरों को नहीं मिल रहा भुगतान

रोजगार गारंटी के मजदूरों को नहीं मिल रहा भुगतान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च एक साल से भटक रहे मजदूर,
लगाया फर्जीवाड़ा का आरोप
भास्कर न्यूज - जशपुरनगर
बगीचा ब्लॉक के सन्ना क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना में कई मजदूरों को साल भर से मजदूरी नहीं मिली है। वे अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया कि मजदूरों के एमआईएस और एक्जाई सूची में फर्जीवाड़ा किया गया है। जिससे वास्तविक मजदूरों को उनका पैसा नहीं मिल पाया है।
मजदूरों ने बताया कि बीते साल मनरेगा के तहत कोपा तालाब गहरीकरण, कोपा से मचान पहुंच मार्ग तक सड़क, चैतू मरघट से सरजापानी तक सड़क, डबरी निर्माण सहित अन्य कार्य कराए गए थे। जिसमें क्षेत्र में कई मजदूरों ने काम किया था। इनमें से अधिकांश मजदूरों को मजदूरी भुगतान नहीं मिला है। किसी का ७० दिन का, किसी का ८० दिन का तो किसी का ४० दिन का भुगतान बकाया है। अपने पसीने की कमाई पाने के लिए मजदूर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के पास कई बार गुहार लगा चुके हैं। पर उनकी कोई सुनता ही नहीं। लारयुस, कें्रेशिया, फूलमनी, इस्दोर सहित अन्य मजदूरों ने बताया कि फर्जी मस्टररोल बनाकर एवं एमआइएस में गड़बड़ी कर मजदूरों का पैसा दूसरों के खातों में जमा कर दिया जा रहा है। मजदूरों ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले में जांच कर रोजगार सहायक को हटाया जाए और मजदूरों को उनकी मजदूरी दिलाई जाए।
नेता-अधिकारी सबके पास लगाई गुहार
मजदूरों ने बताया कि २४ दिसंबर को उन्होंने कलेक्टर को आवेदन दिया था। जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को इसका निराकरण करने को कहा था। इसके बाद २४ दिसंबर को ही जिला पंचायत सीईओ को उन्होंने आवेदन दिया था। जिसकी प्रति २६ दिसंबर को बगीचा एसडीएम को दी गई थी। इसके अलावा मजदूरों ने २ जनवरी को क्षेत्रीय विधायक के पास भी आवेदन देकर गुहार लगाई थी। मजदूरों का कहना है कि वे अब आवेदन दे देकर थक चुके हैं। पर गरीब मजदूरों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मजदूरों का कहना था कि जब वे अपने मजदूरी भुगतान को लेकर सरपंच के पास जाते हैं, तो सरपंच उन्हें धमकाता है। सरपंच यह धमकी देता है कि पंचायत में उनका कोई काम नहीं होगा।