जगह-जगह लहराया तिरंगा
फोटो:- 27 जनवरी जेएसपी 08
भास्कर न्यूज, अंकिरा. गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में जगह-जगह धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही प्रतिभावान छात्रों एवं अपने दायित्वों पर खरा उतरने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। तुमला के हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि विमला तिर्की ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। साथ ही विशेष तौर पर खेल के क्षेत्र में 7 वीं की छात्रा संतोषी को कप एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। उसे पंचायत की ओर से 11 सौ, कन्या माध्यमिक स्कूल की ओर से 5 सौ एवं प्राचार्य की ओर से पुरस्कार में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि गरीब मजदूर की 13 वर्षीय पुत्री संतोषी ने खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर छत्तीसगढ़ की टीम को दूसरा स्थान दिलाया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विनय शर्मा, तेजेश्वरी सिंह, बसंत सिंह, प्राचार्य सी लकड़ा, गणेश यादव, हरिशंकर यादव, ए खाखा, राधेश्याम साय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पंडरीपानी के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य डीके चौहान ने ध्वजारोहण किया। साथ ही स्कूल प्रांगण में सामूहिक ध्वजारोहण मुख्य अतिथि सरपंच तरशीला एक्का ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कु. सोनिया चौहान मौजूद थीं। साथ ही हायर अंकिरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में जनपद सदस्य प्रताप सिंह ने किया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ओडिया, हिंदी एवं सादरी भाषा में मनमोहन प्रस्तुति दी गई। श्री सिंह ने शिक्षक विपिन मिश्रा की भी सराहना की एवं अपनी ओर से शॉल एवं श्रीफल सहित नकद 200 सौ रुपए देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही सभी शिक्षकों अपनी प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं सरपंच शिवाराम एवं विशिष्ठ अतिथि सत्यनारायण राम ने भी शिक्षक श्री मिश्रा को पांच-पांच सौ रुपए प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप सरपंच राजकुमार सिंह, हरिकिसुन सिंह, प्राचार्य ई मिंज, राजू तिर्की, परमेश्वर साय, राजमणी सिंह उपस्थित थे। जोरंडाझरिया हाईस्कूल में सरपंच श्रीमती कलेसिया एक्का ने ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह केरसई, सिगींबहार, तपकरा, आंवलानगर, लवाकेरा, कोल्हेनझरिया, गंझियाडीह सहित क्षेत्र के सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। फरसाबहार ब्लॉक मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमंति साय, तुमला थाना में थाना प्रभारी लेयोश तिग्गा, तपकरा वन विभाग कार्यालय में रेंजर केके ओहदार ने ध्वजारोहण किया।
----------------
0 डेढ़ हजार से अधिक बच्चों ने किया परेड
रनपुर. रनपुर सहित आसपास के अंचल में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना लोगों के दिलों में हिलोर मार रही थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड के नाट्य रुपांतरण ने सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं जोकबहला मिशन स्कूल के 1596 विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड किया। समारोहों में प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।