पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो:- 27 जनवरी जेएसपी 09

कुनकुरी. 65 वें गणतंत्र का मुख्य समारोह स्थानीय खेल मैदान पर में विधायक रोहित साय के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के सभापतित्व में आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों व लोयोला इंग्लिश मीडियम विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक कबूतरों को खुले आसमान में छोड़ा गया। साथ ही मार्च पास्ट के साथ सलामी दी गई। समारोह में अंचल के शहीदों बंदरचुआं के जखरियस खलखो, मडियाझरिया के बेलसाजर तिर्की के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का प्रदेश के नाम संदेश मुख्य अतिथि द्वारा पढ़ा गया। इस अवसर पर जय स्तंभ से निकाली गई प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुए मुख्य समारोह स्थल खेल मैदान पर पहुंची। समारोह मे देशभक्ति, नारी सशक्तिकरण, क्षेत्रीय परंपरा पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम को तीन वर्गों में आयोजित किया गया था। जिसमें प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर, द्वितीय स्थान सेंट मे रिस अंग्रेजी माध्यम ने एवं तृतीय स्थान जेएन कान्वेंट स्कूल ने प्राप्त किया। माध्यमिक खंड में लोयोला इंग्लिश मीडियम प्रथम स्थान पर, सेमी अंग्रेजी माध्यम द्वितीय स्थान पर एवं सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर रहा। उच्चतर माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दूसरे स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर एवं तीसरे स्थान पर लोयोला अंग्रेजी माध्यम स्कूल रहा। मार्च पास्ट में प्रथम स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर, द्वितीय स्थान पर लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहा। प्रभात फेरी में प्रथम स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर, द्वितीय स्थान पर निर्मला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाटोली एवं तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतिस्पर्धा एवं कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को पुरस्कृत किया गया।

झांकी में दिखा नशे का दुष्परिणाम

समारोह में कई झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्थानीय हालीक्रास हास्पिटल द्वारा नशे के दुष्परिणाम एवं नशा उन्मूलन की झांकी को प्रथम, शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के अधिकार एवं शाला प्रबंधन पर आधारित झांकी को द्वितीय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा प्रस्तुत झांकी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। उद्यान विभाग द्वारा बागवानी मिशन के अंतर्गत केला, मसाला एवं फल खेती के लिए पौधा एवं बीज वितरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल एवं राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन आधारित, रेशम विभाग द्वारा कोसा उत्पादन एवं धागाकरण पर आधारित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली निर्मला कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय नवाटोली की छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर पांचवें स्थान प्राप्त करने पर विशेष पुरस्कार दिया गया। समारोह में आद्याशंकर त्रिपाठी, कैलाशनाथ गुप्ता, भरत सिंह, शिवकुमार बंग, भरत नायक, एसडीएम टीकेश्वर सिंह, तहसीलदार डीआर डाहिरे, एसडीओपी डीआर ध्रुव, जनपद सीईओ वीके चौबे, बीईओ एमजेडयू सिद्दीकी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

------------------------

कौशिक ने फहराया तिरंगा

महादेवडांड़. क्षेत्र में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ। यहां आयोजित समारोह में नास्ट्रेड्रम स्कूल मुसकुटरी, बालक प्राथमिक शाला मुसकुटरी, हॉलीफैमिली, वनवासी सेवाकेंद्र, शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक थे। जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नास्ट्रेड्रम स्कूल की छात्राओं का बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र था। इस बैंड को संजय सिंह ने पांच सौ रुपए विशेष पुरस्कार प्रदान किया। इसी तरह हाईस्कूल की शानदार प्रस्तुति पर भी पांच सौ रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।

--------------------------

नारायणपुर अंचल में मना गणतंत्र दिवस

नारायणपुर/कुनकुरी. नारायणपुर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ का समारोह सभी स्कूलों में मनाया गया। विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें शामिल विद्यार्थी जोश और उमंग के साथ नारे लगा रहे थे। स्कूलों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य, एकांकी, प्रहसन एवं भाषण प्रतियोगिता आदि में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। क्षेत्र के शासकीय विद्यालय सेंद्रीमुंडा, भारत माता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमसमा व गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोकबहला के सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।