पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद बेलसाजर को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद बेलसाजर को दी गई श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी. एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र रहे शहीद उपनिरीक्षक बेलसाजर तिर्की को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद तिर्की कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम मडिय़ाझरिया के रहने वाले थे। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 3 सितंबर 1955 को जन्म लिए इस बहादुर पुलिस अधिकारी ने 8 जनवरी 2005 को इंद्रपुरखोरी थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर रामानुंजगंज में हुई नक्सली वारदात में अदम्य साहस के साथ मुकाबला करते हुए वीरगति प्राप्त की। इस वीर योद्धा एवं मातृभूमि के सुपुत्र शहीद बेलसाजर तिर्की को विद्यालय के छात्रों के लिए स्थायी प्रेरणास्रोत बनाने के उद्देश्य से उनके तैलचित्र को विद्यालय के परिसर में स्थाई रूप से स्थापित किया गया है।
-----------------
0 शहीद को दी गई श्रद्धांजलि
बगीचा. शहीद किसुन कुजूर को उसके गृह ग्राम के प्राथमिक स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। गणतंत्र दिवस पर सेमरडीह भितघरा प्राथमिक स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इसी स्कूल में पढ़कर निकले किसुन कुमार कुजूर पिता अब्राहम कुजूर को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
-------------------------
फोटो:- 27 जनवरी जेएसपी 13
0 गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
भास्कर न्यूज, पत्थलगांव
गणतंत्र दिवस पर रविवार को स्कूल के खेल मैदान में मुख्य समारोह आयोजित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार कुछ खास कलेवर लिए हुए थे। इन कार्यक्रमों में देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत प्रस्तुतियों की दर्शकों ने जमकर सराहना की। विद्यार्थियों में लीडरशिप की क्वालिटी, जिम्मेदारी की भावना और देश को आगे बढ़ाने की क्षमता पैदा करने की बातों पर विशेष जोर दिया गया था।
इसके पहले शहर के स्कूली बच्चों ने सभी मुख्य मार्गो पर प्रभात फेरी निकाली मुख्य समारोह में स्थानीय विधायक शिवशंकर साय पैंकरा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष अर्जुन साय, सीईओ सीआर पहाड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.बीएल भगत, एसडीएम आरएन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह के निर्णायक मंडल ने सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें द्वितीय स्थान पर इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्राएं रहीं। प्रभात फेरी के दौरान अनुशासन के साथ ध्वज के साथ भ्रमण करने वाली इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्राओं को प्रथम पुरस्कार दिया गया। स्कूल के खेल मैदान में एनसीसी के छात्रों ने परेड की प्रस्तुति दी।
तमता में फहराया तिरंगा
तमता ग्राम पंचायत में भी तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीडीसी श्रीमती मीरा बाई ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। यहां पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीमती मीरा बाई ने स्कूली बच्चों को मिठाई वितरण की। यहां सरस्वती शिशु मंदिर और अन्य सरकारी स्कूलों में भी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
श्रमिक संगठन ने मनाया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस पर बस स्टैंड में श्रमिक संगठन ने भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें सहकारी विपणन संस्था के अध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया ने ध्वज फहराया। यहां पर बसों में काम करने वाले सभी श्रमिक अपनी यूनिफार्म में उपस्थित थे। श्रमिक संगठन के अध्यक्ष संतोष ने देश के शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस में हम अपने वीर जवानों के बलिदान की बदौलत ही अपनी प्रगति को निरंतर नए मुकाम पर पहुंचा रहे हैं। श्री भाटिया ने श्रमिकों में देश प्रेम के जज्बे पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान हमें अपनी एकजुटता बरकरार रखने का संकल्प दोहराना चाहिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां के अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी पारंपरिक उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया। व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश अशोक लाल ने तिरंगा फहराया।
-----------------------
धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
कुनकुरी. 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनक साय पैकरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समारोह में विद्यालय के विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य संतोष सहाय एवं डीएस पैकरा, विद्यालय के सेवानिवृत व्याख्याता जेपी सिन्हा, सुनील राय मुख्य रूप से शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि संतोष सहाय ने विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। विशिष्ठ अतिथि डीएस पैंकरा ने गणतंत्र के 65 वें वर्ष में प्रवेश करने पर सभी को बधाई दी। प्राचार्य अनक साय पैंकरा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे कठिन परिश्रम एवं लगन से विद्यालय को सभी क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये कार्य करें। इस समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे शहीद उपनिरीक्षक बेलसाजर तिर्की और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
----------------------
समाचार क्रमांक 20
फोटो:- 27 जनवरी जेएसपी 14
0 हेल्प सोसायटी ने किया फल वितरण
कुनकुरी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर की रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा मे सक्रिय संस्था हेल्प सोसायटी द्वारा नगर के चिकित्सालयों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हालीक्रास हास्पिटल के मरीजों में फल एवं मिठाई वितरण किया गया। मरीजों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हेल्प सोसायटी के अध्यक्ष नितेश पारीक एवं उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।