पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरि की इच्छा से ही मिलता है भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य

हरि की इच्छा से ही मिलता है भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर। तुलसी भवन के सामने हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से पं. संदीप शर्मा ने कहा कि हरि की इच्छा से ही श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिलता है। गोविंद की इच्छा के बिना इंसान कथा स्थल पर बैठकर भी कथा श्रवण नहीं कर सकता। कथा के अंतिम दिन बाल ब्यास आचार्य संदीप ने श्रीमद भागवत कथा का सार सुनाया। परीक्षित जन्म से लेकर परीक्षित मोक्ष तक की कथा का सार सुनाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जो इंसान सात दिन तक कथा श्रवण करने नहीं पहुंच पाता वह अगर कथा के अंतिम दिन सभी कथा का सार सुन ले तो भी श्रीमद् भागवत कथा सुनने का पुण्य लाभ मिल जाता है। तुलसी वर्षा, हवन व सहस्त्रधारा के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। कथा स्थल पर 26 जनवरी को भंडारा का आयोजन किया गया। अंतिम दिन कथा श्रवण करने नपा अध्यक्ष रमेश पैगवार, बसपा के विधायक प्रत्याशी अमर सिंह राठौर , वरूण पाण्डेय, बालाराम यादव, डा. पुरुषोत्तम राठौर, आरजी राठौर, प्रमोद पाण्डेय, रामधार चौहान सहित श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।