पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलिजांजगीर ! जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के बाद सांसद कमला पाटल

शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलिजांजगीर-!- जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के बाद सांसद कमला पाटले ने शहीद स्मारक कचहरी चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्टर...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


जांजगीर। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के बाद सांसद कमला पाटले ने शहीद स्मारक कचहरी चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्टर अन्बलगन पी, एसपी आरीफ शेख , नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नीता थवाईत, वनमंडलाधिकारी मणिवासगन एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

फोटो- 27 जेएएन 6

—————-

कलेक्टर ने जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

जांजगीर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर अन्बलगन पी. ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही देशभक्ति है।

======

विधानसभा सत्र तक अवकाश पर प्रतिबंध

जांजगीर। विधानसभा बजट सत्र तीन फरवरी से 26 फरवरी तक होगा। विधानसभा सत्र के समाप्त होते तक जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर कार्यालय से इस आशय का आदेश सभी प्रभारी अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। बहुत जरूरी होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

======

दावा आपत्ति 31 तक

जांजगीर। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत लेखा संधारण और डाटा एंट्री आपरेटर संविदा, एमपीलेड्स सुविधा केंद्र के लिए डाटा एंट्री आपरेटर पद की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों में पात्र और अपात्र की सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यालय जांजगीर चांपा के सूचना पटल पर सूची चस्पा कर दी गई है। सूची के संबंध में 31 जनवरी तक दावा आपत्ति की जा सकती है।

========

नवोदय चयन परीक्षा 13 केंद्रों में

जांजगीर। जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में सत्र 2014-15 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 8 फरवरी को सुबह 11.30 बजे से होगी। यह परीक्षा 13 केन्द्रों में होगी। संस्था के प्राचार्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र संबंधितों के पते पर डाक द्वारा भेज दिया गया है। यदि किसी परिक्षार्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो वह संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यालयीन दिवस में प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

—————

स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव

सेमरा। सेंट थामस स्कूल में 25 जनवरी को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीना यादव थी। विशिष्ट अतिथि नाजिर खान, जेएल कश्यप थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। छात्र- छात्राओं ने नाटक , गीत, पंथी नृत्य, राउत नाच, सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।







सांस्कृतिक कार्यक्रम में ससहा अव्वल

स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शासकीय स्कूलों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा-पामगढ़ को मिला। द्वितीय पुरस्कार शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया और तृतीय पुरस्कार कन्या उमावि को प्रदान किया गया। अशासकीय स्कूलों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार विद्या भारतीय उमावि जांजगीर, द्वितीय पुरस्कार संस्कार भारती उमावि जैजैपुर और तृतीय पुरस्कार ज्ञानभारती उमावि जांजगीर को दिया गया।



परेड में 11 वीं बटालियन भारत रक्षित विजेता रही

द्वितीय पुरस्कार से महिला जिला पुलिस बल और तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल को मिला। जूनियर ग्रुप के परेड में गाइड दल गट्टानी कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक को प्रथम, एनसीसी टुप नंबर- 325 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 को द्वितीय और एनसीसी दल बालिका विंग ज्ञानदीप उमावि को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। शानदार परेड़ ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। एक साथ कदम ताल उन्नत मस्तक के साथ परेड में शामिल दल आगे बढ़ता गया।



देशभक्ति गीत सुनने

को तरस गए कान

समारोह के दौरान देशभक्तिगीत सुनने के लिए दर्शकों के कान तरस गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होते ही एक एक कर लोकगीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर दल निकल गए। कुल 8 स्कूल के दल का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ लेकिन किसी ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया। जयभारत हरिराम गट्टानी मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित करमा नृत्य, सरस्वती ज्ञानभारती मंदिर जांजगीर द्वारा लोकगीत व नृत्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर द्वारा डांडिया एवं गरबा नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहारिया द्वारा सुआ नृत्य, ज्ञानभारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा लोक संस्कृति, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बलौदा की छात्राओं ने पंथी नृत्य, शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ससहा-पामगढ़ द्वारा करमा नृत्य, विद्याभारती विद्यालय जांजगीर द्वारा लोकनृत्य, संस्कार भारती उच्चतर माध्यमिक शाला जैजैपुर द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

झांकी में विकास की प्रदर्शनी

समारोह में शासकीय विभाग और निजी औद्योगिक संस्थाओं द्वारा 23 झांकियां प्रदर्शित की गई। झांकियों में विकास को प्रदर्शित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा साक्षर भारत अभियान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मल भारत अभियान, चांपा के मध्य भारत पेपर मिल द्वारा कागज निर्माण के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा का संदेश झांकी के माध्यम से दिया गया। रेशम विभाग द्वारा कोसा से वस्त्र निर्माण, उद्यान विभाग द्वारा फलोद्यान की आवर्ती फसल, राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, खनिज विभाग द्वारा खनिज से राजस्व प्राप्त करना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से मुक्ति और खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी, अमृत नमक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्र की झांकी निकाली गई। वन विभाग द्वारा हरियाली के लिए वृक्षारोपण, जिला पंचायत द्वारा मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दत्तक पुत्री सुपोषण योजना, पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा निर्माण कार्यों का मॉडल, जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माणाधीन शिवरीनारायण बॅराज का मॉडल प्रस्तुत किया। कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज, संतुलित खाद्य, कृषि यंत्र, किसान कॉल सेन्टर के साथ ही कृषि यंत्रों में रोटावेटर और धान रोपाई यंत्र का प्रदर्शन किया गया। पशु पालन विभाग द्वारा हरा चारा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के साथ स्वस्थ तन-स्वस्थ मन योजना का संदेश दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशाबंदी के संदेश के साथ ही नि:शक्तजनों के लिए दी जाने वाली उपकरण सामग्री का प्रदर्शन किया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संचालित स्वीप कार्यक्रम, मछली पालन विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि का संदेश दिया। झांकी के साथ ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस का भी प्रदर्शन किया गया।



कलेक्टर व एसपी के साथ सांसद ने किया परेड का निरीक्षण



शान से लहराया तिरंगा, सांसद ने ली सलामी

गणतंत्र दिवस - गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांसद ने किया ध्वजारोहण, परेड के साथ ही हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम