- Hindi News
- आरक्षक भर्ती के लिए हुई दस्तावेजों की जांच
आरक्षक भर्ती के लिए हुई दस्तावेजों की जांच
भास्कर न्यूज - जांजगीर
जिला पुलिस बल में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन सोमवार को 800 अभ्यर्थी दस्तावेजों की जांच कराने व शारीरिक नाप जोख कराने के लिए पहुंचे थे। एक एडिशनल एसपी और दो डीएसपी की देखरेख में जांच पड़ताल चली।
जिला पुलिस बल में 22 पद आरक्षक, 1 कूक और 5 ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे। मात्र 28 पदों के लिए आवेदकों की लाइन लग गई है। करीब छह हजार से ज्यादा लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। सोमवार को पुलिस लाइन में आवेदकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके अलावा अभ्यर्थियों के शारीरिक नापजोख की गई। प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए चयन समिति के सदस्य बिलासपुर के एडिशनल एसपी रामकृष्ण साहू विशेष रूप से पहुंचे थे। प्रक्रिया डीएसवी चांपा प्रवीण चंद्र रॉय व अजाक डीएसवी अशोक शर्मा की देखरेख में हो रही थी। इसके लिए आठ अलग- अलग काउंटर बनाए गए थे। पहले दिन 800 अभ्यर्थी पहुंचे थे। जिसमें अजा व सामान्य वर्ग के लोग थे।
महिला वर्ग की भर्ती आज- डीएसवी चांपा पीसी रॉय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन अनुसूचित जन जाति व महिला वर्ग के उम्मीदवारों को बुलाया गया है। मंगलवार को महिला वर्ग के उम्मीदवार और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को बुलाया गया है।