पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगह जगह झंडा फहरा

जगह-जगह झंडा फहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया। नगर सहित विकासखंड के सभी शैक्षणिक संस्थानों के शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल परिसर में हुआ, जहां जनपद पंचायत खरसिया के अध्यक्ष टीकाराम राठिया ने तिरंगा फहराया वहीं एसडीएम एमएल. साहू ने मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया। छात्रों ने व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को जनपद पंचायत खरसिया के अध्यक्ष टीकाराम राठिया एवं एसडीएम साहू ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा नगर के शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, शासकीय चिकित्सालय में डॉ सजन अग्रवाल ने पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा ने, तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी एमएल साहू, नगर पालिका में नपा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने, शासकीय महाविद्यालय खरसिया, कन्या महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, कान्वेंट स्कूल, आदर्श स्कूल, अमरसी स्कूल सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आन बान शान से तिरंगा फहराया।
पानी को तरसते रहे लोग - गणतंत्र दिवस पर स्कूल के छोटे छोटे बच्चे जहां पीने की पानी के लिए तरसते रहे, वहीं लगभग 5 घंटे तक चले कार्यक्रम में लोगो को पीने का पानी नहीं मिलने से लोगो में प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध आक्रोश था। बेरिकेडिंग की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे कार्यक्रम में जहां अव्यवस्था बनी रही
26 जनवरी का फोटो सहित समाचार प्रकाशित करें ।
-----------
खरसिया। स्थानीय सेंट जॉन पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता भोगीलाल यादव ने तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रतिभावन छात्र छात्रों के अलावा जिन बच्चों ने 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई, उन्हें भी सम्मानित किया गया। शिशु मंदिर उ.मा.विद्या. खरसिया में व्यवसायी मुकेश मित्तल, कमल कुमार अग्रवाल और पवन कुमार अग्रवाल की उपस्थिति मे ध्वजारोहण हुआ।
फोटो सहित समाचार प्रकाशित करें ।