सिंगल
खरसिया। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता एकदिवसीय खरसिया प्रवास पर मंगलवार को आएंगे। भाजयुमो उपाध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित भवनों के आवंटन संबंधी शिकायतों को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक निपटाएंगे।
----------
कर्मचारियों की बैठक 2 को
खरसिया। चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ खरसिया की तहसील शाखा की बैठक शाखा के तहसील अध्यक्ष चांदीलाल डनसेना की उपस्थिति में 2 फरवरी की सुबह 11 बजे उच्चतर माध्यमिक शाला खरसिया में होगी। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं की समाधान के लिए चर्चा की जाएगी।
---------------
प्रवचन आज
खरसिया। पूज्य बाबूजी स्व. मांगेलाल की स्मृति में पं. विजय शंकर मेहता के व्यवसत्व में प्रवचन का आयोजन 28 जनवरी की शाम 5 बजे से 8 बजे तक किया गया है। श्री मेहता के प्रेरणा से सारे भारत और विदेशों में सवा करोड़ श्री हनुमान चालीसा का महापाठ 3 अप्रैल 9, 24 मार्च 10, 12 अप्रैल 2011, 1 अप्रेल 2012, 19 अप्रैल 2013 को श्री राम नवमी के दिन एक ही समय में सवा करोड़ लोगों ने एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का महापाठ किया था।
------