पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के पितृ पुरुष लखीराम को किया याद

भाजपा के पितृ पुरुष लखीराम को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों को बांटी कंबल

भास्कर न्यूज - खरसिया

भाजपा के पितृ पुरुष स्व. लखीराम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता और जिला भाजपा उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिाति में स्टेशन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रध्दांजलि दी। इस अवसर पर गरीबों को पुडी सब्जी बांटी गई और औघड़ आश्रम स्थित स्कूल में छोटे बच्चों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्टेशन चौक में एकत्र हुए और स्व.लखीराम अग्रवाल को श्रध्दांजलि दी। उनकी पुण्यतिथि पर खरसिया भाजपा परिवार ने उन्हें अपने श्रध्दासुमन अर्पित किए। सुबह से ही स्टेशन चौक स्थित लखीराम अग्रवाल की प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता आते रहे और उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते रहे। इस अवसर पर पुड़ी सब्जी का वितरण किया गया।