पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनईएस कॉलेज में शहीद को श्रद्धांजलि

एनईएस कॉलेज में शहीद को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर. गणतंत्र दिवस पर शासकीय रामभजन राय एनईएस स्नातकोश्रर महाविद्यालय में सुबह 7.30 बजे प्राचार्य डॉ.सतीश देशपांडे ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेट्स के द्वारा द्वारा प्राचार्य को सलामी दी गई। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में वर्ष 1997 में विद्यार्जन कर पुलिस विभाग में पदस्थ शहीद कंपनी कमांडर लव भगत को श्रद्धांजलि दी गई। श्री भगत बीते साल 27 अगस्त को नडोर थाना मारडूम, जिला जगदलपुर के नक्सली मुठभेड़ में वीरतापूर्वक मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। महाविद्यालय परिवार ने मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।





नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। आकर्षक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करते नन्हे-मुन्ने बच्चे।