- Hindi News
- ‘जिंगल बेल, जिंगल बेल...’ डांस ने मोहा मन
‘जिंगल बेल, जिंगल बेल...’ डांस ने मोहा मन
जशपुरनगर - शहर के श्री महावीर दिगंबर जैन विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। यहां मुख्य अतिथि मदनलाल जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विशिष्ट अतिथि के रूप में जैन शिक्षण समिति के सुबोध जैन एवं सुरेशचंद्र सेठी उपस्थित थे। ध्वजारोहण एवं परेड के बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर। केजी 1 व केजी 2 के नन्हे बच्चों ने ‘जिंगल बेल, जिंगल बेल...’ में डांस कर सबके मन को मोह लिया। इसके अलावा कक्षा 2 री व 4 थी के विद्यार्थियों ने ‘ओ कान्हा...’ में आकर्षक नृत्य कर वाहवाही लूटी।
इसी तरह 4 थी कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन...,’ हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘ सत्यम शिवम सुंदरम..’ और छत्तीसगढ़ी सुआ लोक नृत्य से समां बांध दिया। इसके अलावा कई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर विद्यार्थियों के पालक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।