पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

ओपन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर. मेट्स विश्वविद्यालय ने 26 जनवरी के मौके पर ओपन सांस्कृतिक कार्यक्रम व कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। जिसमें पूरे जिले भर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दिन पर कार्यक्रमों की धूम मची रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार गौतम थे। अध्यक्षता एमएस भारती ने की। इस अवसर संस्था संचालक रुस्तम अंसारी, रवि गुप्ता एवं संयोजक पूनम चंद्र साहू उपस्थित रहे। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान उषा नायक, दूसरा स्थान नम्रता सिंह एवं तीसरा स्थान पुष्पा भगत को मिला। मेहंदी में पूर्णिमा भगत प्रथम रहीं। जबकि दूसरा स्थान उषा नायक को मिला। थाली सज्जा में नेहा गुप्ता ने बाजी मारी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन में रागिब खान प्रथम, शेखर यादव द्वितीय एवं शाहिल स्याल तृतीय रहे। एकल नृत्य में राहुल साहूल ने पहला, राशि सिंह ने दूसरा एवं सुनैना पुरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रियंका सनवासी व साथी पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर रूबी एवं साथी, तीसरे स्थान पर प्रजेश एवं साथी व कांक्षा एवं साथी को मिला। कुकिंग में प्रतिमा सिंह एवं ममता नंदे को पुरस्कृत किया गया।