पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगाई गई सभी विभाग के कर्मचारियों की सूची

मंगाई गई सभी विभाग के कर्मचारियों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभा चुनाव की तैयारी
भास्कर न्यूज - जशपुरनगर
अपर कलेक्टर एमएल गुप्ता ने लोक सभा चुनाव के लिए सभी विभाग के अधिकारियों से कर्मचारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। उन्&52द्भ;होंने निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ एवं गृह जिला में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के नाम मंगाए हैं। मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में अपर कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में लोक सभा निर्वाचन कार्य एवं तीन वर्ष से अधिक समय से जिले में पदस्थ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी कार्यपालिक अधिकारियों की सूची नहीं भेजने वाले विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर जानकारी देने को कहा। उन्होंने आम जनता से संबंधित पत्रों को निश्चित अवधि के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं की सूची कौशल प्रशिक्षण के तहत दिए गए लक्ष्य के प्राप्ति के लिए व्हीटीपी आधारित संस्था एवं प्रशिक्षार्थी का चयन कर सभी जानकारी जल्द उपलब्ध कराएं। अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियो को समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लेने को कहा। साथ ही सभी विभाग के अधिकारियों को यौन उत्पीडऩ रोकने आंतरिक समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति गठित नहीं होने की दशा में 50 हजार रुपए जुर्माना और कानूनी कार्रवाई के प्रावधान के बारे में भी बताया।