पेड़ों की अवैध कटाई
कुनकुरी/सिंगीबहार. गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत विद्यालय परिसर की सजावट के लिए आरक्षित वन क्रमांक आरएफ741 से साल वृक्षों की अवैध कटाई करने का मामला सामने आया है। सूचना पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती ई खेस के विरुद्ध वन अमले ने कार्रवाई की। विभाग ने लगभग 16 नग लकड़ी जब्त किया है। विद्यालय प्रशासन लकडिय़ों से संबंधित वैध कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। जिसके कारण वन विभाग ने कार्रवाई की।