पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जशपुर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि: हरजीत भाटिया

जशपुर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि: हरजीत भाटिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पत्थलगांव
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रणविजय प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा मंगलवार को राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल किए जाने पर यहां भाजपा नेताओं ने बस स्टैण्ड चौक पर जमकर आतिशबाजी की। पार्टी के लोगों का कहना था कि प्रदेश की राजनीति में जशपुर जिले का दबदबा बढ़ा है। भाजपा के जिला मंत्री हरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि आने वाले समय में जशपुर जिले को और भी सौगात मिलेगी।
छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की एक राज्यसभा सीट के लिए पार्टी के दिग्गज नेता रणविजय प्रताप सिंह का नामांकन भरे जाने पर यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटी। भाजपा की महिला नेत्री अंजू टोप्पो ने कहा कि श्री जूदेव को सांसद की जिम्मेदारी मिलने से जशपुर जिले में भाजपा का संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम से पहले ही रणविजय सिंह जूदेव ने तीनों सीट पर भाजपा की जीत का दावा करके विरोधी पार्टी के लोगों को चैलेंज दे दिया था। चुनाव के दौरान विपरित परिस्थितियों के बाद भी जशपुर जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उन्होंने तीनों सीटों पर भाजपा की जीत का दावा को पूरा किया था। मंगलवार को रणविजय सिंह जूदेव के द्वारा रायपुर में अपना राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते ही यहां पार्टी के लोगों ने पटाखे फोड़ कर खुशी व्यक्त की।
भाजपा के जुझारू नेता अजय बंसल ने कहा कि राज्यसभा के लिए जशपुर जिले से राजा रणविजय सिंह का चयन कर मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने जशपुर जिले के लोगों का मान बढाया है। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव में राजनैतिक बदलाव के साथ ही यहां पर विकास कार्यों की संभावनाएं बढ़ गई हैं। आने वाले समय में पत्थलगांव से जशपुर तथा अन्य मुख्य मार्गो पर अच्छी सड़क का लाभ दिखने लगेगा। यहां पर भाजपा नेताओं ने बस स्टैण्ड पर आतिशबाजी करके मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
यहां भाजपा नेता अनिल अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, मुन्ना शर्मा, दुलार साय, बलदेव जोशी, फूलों पन्ना,रेणु विश्वास, बागबहार के आनंद शर्मा, उमाशंकर भगत, सहित अनेक लोगों ने रणविजय सिंह जूदेव को बधाई दी है।




जशपुर में हुआ आतिशबाजी

राजा रणविजय सिंह जूदेव के रायपुर में नामांकन भरने की खबर से जूदेव समर्थकों में खुशी छा गई। इसके बाद शहर के कई स्थानों में पटाखें फोड़कर खुशी व्यक्तकी।