पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिकाओं की सुरक्षा पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

बालिकाओं की सुरक्षा पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जांजगीर
बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा करने के उपाय बताए गए। कलेक्टर अन्बलगन पी के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ।
कलेक्टर ने महिलाओं को सजग रहने की बात कहते हुए बताया कि शासन द्वारा महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 भी उपलब्ध कराया गया है। हेल्प लाईन से संपर्क कर अपनी समस्या बता कर निराकरण करा सकते हैं। कार्यशाला में एसपी आरिफ शेख ने भी मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में कुमारी सुमन लता राठौर ने प्रथम, अंजली महंत द्वितीय और अन्नु यादव तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में प्राची गुप्ता ने प्रथम और कुमारी अंशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर और एसपी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।
कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, महिला उत्पीडऩ निवारण समिति सदस्य श्रीमती मीरा पत्की, सुश्री सुभद्रा यादव, दीपक देवांगन, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।