पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस लाख दो, वर्ना गोली मार देंगे

दस लाख दो, वर्ना गोली मार देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जांजगीर/ मालखरौदा
मालखरौदा बीईओ मैत्रीजी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति ने मालखरौदा के बीईओ को सोमवार की रात फोन कर दी है। बीईओ की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीईओ केआर मैत्री के सेलफोन नंबर ९३२९४-५१७४९ में सोमवार की रात ९.१५ बजे मोबाइल नंबर ०८८२१८-८६३४० पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम बताने के बजाय खुद को पदमुपर ((ओडिशा)) निवासी बताया। बीईओ से परिचय के बाद कहा कि वे लोग क्षेत्र के स्कूलों की जांच करने आ रहे हैं। ठहरने व खाने पीने की क्या व कहां व्यवस्था होगी। बीईओ ने स्थान बताया। इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बहुत शिकायत आ रही है। स्कूलों से ३० हजार रुपए लेते हो। हमारे लिए दस लाख की व्यवस्था करके रखना, नहीं तो सात दिनों बाद कहां रहोगे पता नहीं चलेगा। बीईओ मैत्री ने बताया कि उसके ऐसा कहने पर उन्होंने कहा कि बीईओ पद से निकाल दोगे तो उसने कहा बीईओ की नहीं जिंदगी की बात कर रहा हूं। यदि पैसे नहीं दिए तो गोली मार देंगे। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। मंगलवार को बीईओ मैत्री ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा ५०७ के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।