- Hindi News
- राजस्थान के कोटा में भटके हुए बालक को वापस लाया गया
राजस्थान के कोटा में भटके हुए बालक को वापस लाया गया
भास्कर न्यूज - जशपुरनगर
समर्पित चाइल्ड लाइन जशपुर के द्वारा कोटा राजस्थान पहुंचा हुआ बालक सत्येन्द्र पिता जीता राम ((15)) निवासी पाकरडीह थाना कुसमी जिला बलरामपुर को वापस लाया गया उक्त बालक के बारे में जानकारी समर्पित चाइल्ड लाइन जशपुर को छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग रायपुर के द्वारा दी गई थी कि ग्राम पाकरडी़ह ((हसनापुर)) थाना कुसमी जिला बलरामपुर के बालक घर से भाग कर कोटा राजस्थान पहुंच गया है।
चाइल्ड लाइन जशपुर को सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा बालक के बताए गए पते पर पहुंचकर होमवेरीफिकेशन किया गया बालक के पिता से बातचीत करने पर बताया कि बालक की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण घर से बिना बताए दो वर्ष पूर्व कहीं चला गया है परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कहीं खोज नहीं पाये। जशपुर चाइल्ड लाइन छत्तीसगढ़ प्रभारी को सूचना दिया गया चाइल्ड लाइन छत्तीसगढ़ प्रभारी उक्त बालक के परिजनों का पता लगा कर चाइल्ड लाइन कोटा राजस्थान को सूचित किया गया और कोटा राजस्थान से वापस लाकर माननीय सीडब्लूसी अंबिकापुर में पेशकर आदेश प्राप्त कर परिजन को सौपा गया। बालक को परिजन तक पहुंचाने में चाइल्ड लाइन के केन्द्र समन्वयक छविलाल साहू, काउंसलर कंचन प्रजापति, एवं टीम मेंबर कमल यादव, जगरनाथ भगत व थाना प्रभारी, कुसमी एवं स्टाफ का सहयोग मुख्य रहा। बालक सत्येन्द्र को दो साल बाद पाकर परिजन प्रसन्नचित थे और समर्पित चाइल्ड लाइन जशपुर का आभार मान रहे थे। उनके पिता जीत राम ने कहा कि उनका बेटा चाइल्ड लाइन के कारण ही उन्हें वापस मिला है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।