- Hindi News
- नेशनल चाइल्ड अवार्ड फार एक्सेप्शन एचिवमेंट के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित
नेशनल चाइल्ड अवार्ड फार एक्सेप्शन एचिवमेंट के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित
जशपुरनगर.भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा नेशनल चाइल्ड अवार्ड फार एक्सेप्शन एचिवमेंट के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। पुरस्कार के लिये बच्चे की आयु 31 अप्रैल की स्थिति में 4 वर्ष से 15 वर्ष के मध्य हो तथा शिक्षा कला एवं संस्कृति तथा खेल इत्यादि के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की गई हो ऐसे बच्चों का चयन इस पुरस्कार हेतु किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा 14 नवम्बर को बाल दिवस के दिन किया जाएगा।इस हेतु आवेदन पत्र के साथ प्रमाणित दस्तावेज संलग्न कर 15 फरवरी तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।