- Hindi News
- १2 नामी टीम ‘रणजीता’ में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
१2 नामी टीम ‘रणजीता’ में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
भास्कर न्यूज - जशपुरनगर
सांसद स्व. दिलीप सिंह जूदेव के स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए रणजीता में तैयारियां प्रारंभ,कई राज्यों के 12 नामी गिरामी टीम रणजीता में दिखाएंगे अपनी हुनर। 1 फरवरी को होगा उद्घाटन।
जिले में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारी प्रारंभ हो गई है।इसके लिए रणजीता स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया जा रह है। शहर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन 1 फरवरी को रणजीता स्टेडियम में होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए देश से आने वाले चुनिंदा फुटबाल टीमों को आमंत्रित कर दिया गया है।बताया जाता है कि उन टीमों की स्वीकृति मिलने के बाद उनके आवास व्यवस्था एवं खेल कूद में कोई व्यवधान न हो इसके लिए सुरक्षा संबंधी रणनीति बना कर उसे अंतिम रुप दिया जा रहा है।
इनके बीच होगा मुकाबला
1 फरवरी को गोंदिया फुटबाल क्लब महाराष्ट्र के साथ न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा कालरी का मैच होगा।2 फरवरी को समलेश्वरी फुटबाल एकेडमी संबलपुर ओडिसा के साथ यूनाईडेट फुटबाल कोलकाता बेस्ट बंगाल।3 फरवरी को ब्वायज स्पोर्टस कंपनी मध्यप्रदेश के साथ आइडिया फुटबाल एकेडमी कोलकाता,4 फरवरी को यंग स्पोर्टिंग क्लब कामठी महाराष्ट्र के साथ सतपुड़ा आईल स्पोर्टस एकेडमी बैतुल,5 फरवरी को जूनियर आर्मी दिल्ली,6 फरवरी को ईस्ट बेस्ट रेलवे डिवीजन भुनेश्वर,7 फरवरी को गोल्डन स्टार ओडि़सा एवं 8 फरवरी को सैल फुटबाल ऐकेडमी बोकरो का मैच संपन्न होगा।
रणजीता अगवानी के लिए तैयार
जिले में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय स्तर के टूर्नामेंट देखने के लिए रणजीता मैदान को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। ताकि सभी दर्शकों को मैच का आनंद मिल सके। ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व हुए मुकाबले में रणजीता की मैदान की दर्शकदीर्घा लोगों से खचाखच भरी हुई थी और हजारों लोगों को खड़े खड़े मैच का आनंद लेना पड़ गया था।इस मैदान में अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट देखने के लिए शहर ही नहीं गांव गांव के लोग हजारों की तादाद में पहुंचते हैं और मैच का रोमांचक आनंद लेने से नहीं चुकते इस बार भी उन्हें 1 फरवरी की बेसब्री से इंतजार है। यहां के खेल प्रेमियों को अखिल भारतीय स्तर के मैच का प्रतीक्षा इस क्षेत्र के लोगों को हमेशा रहता है। इस कारण से इस बार समिति पूरी तरह से एलर्ट है और सभी व्यवस्था को अंतिम
स्व. दिलीप सिंह जूदेव अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट एक से