रासेयो का सात दिवसीय शिविर कण्डोरा में
भास्कर न्यूज - कुनकुरी
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई क्रमांक 287 की 50 छात्राओं का एक दल ग्राम कण्डोरा में सात दिवसीय शिविर में भाग ले रहा है।
28 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित इस शिविर की प्रभारी श्रीमती प्रभा गुप्ता एवं सहयोगी सुश्री एस भाईना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एनएसएस की स्वयं सेवक छात्राओं द्वारा कैम्प लीडर शिवांगी भगत के नेतृत्व में ग्रुप लीडर शोभा एक्का, पूजावती, अंजना लकड़ा, पिंकी कुजूर, नमीता एवं कंचन तिर्की के साथ इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की साफ-सफाई, मार्गो एवं विद्यालय परिसर का रख रखाव, बोरिंग के आसपास की साफसफाई आदि कार्यों को संपन्न करेंगे।इस शिविर में मध्याह्न में बौद्धिक सम्मेलन तथा सायं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक चेतना जागृति का संदेश दिया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर एनएसएस स्वयं सेवक छात्राओं में उत्साह व्याप्त है।
कंडोरा में लगा रासेयो के शिविर।
७ दिनी शिविर लगा कडोरा में