- Hindi News
- बलौदाबाजार का धान और बिहार का चावल पकड़ाया
बलौदाबाजार का धान और बिहार का चावल पकड़ाया
भास्कर न्यूज - जांजगीर
समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की पुन: खरीदी करके दूसरी समिति में बेचने का प्रयास नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होने के कारण बिचौलियों के हौसले बुलंद हैं। अब तो अन्य प्रांतों के चावल व दूसरे जिले के धान भी बिकने के लिए जांजगीर जिला के खरीदी केंद्रों में आने लगा है। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने पामगढ़, नवागढ़ व सक्ती क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए आठ वाहनों को पकड़ा है।
सहायक खाद्य अधिकारी राजेश शर्मा, डीएमओ केपी कर्ष, नोडल अधिकारी शैलेंद्र शर्मा की टीम ने बुधवार को पामगढ़ क्षेत्र के खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे अधिकारियों ने धान लेकर जा रहे एक ट्रक को रोका। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि 200 बोरा धान रिस्दा ((मस्तुरी)) जिला बिलासपुर से लेकर वह रसौटा ((पकरिया)) खरीदी केंद्र बेचने जा रहा है। अधिकारी धान से भरे वाहन को लेकर पामगढ़ थाना जा रहे थे कि रास्ते में धरदेई और लोहर्सी के बीच 150 कट्टा धान से भरा हुआ माजदा जा रहा था। इसे भी रोक कर जांच की गई तो वह भी समर्थन मूल्य पर खरीदे धान को लेकर जा रहा था। दोनों गाडिय़ों को शिवरीनारायण थाना में खड़ा किया गया है। इसके बाद अधिकारियों की टीम नवागढ़ के लिए रवाना हुई तो मिस्दा सेवा सहकारी समिति में शिवरीनारायण के व्यापारी का 93 कट्टा धान लेकर 407 बोरा धान लेकर पहुंचा था। इसी समिति में बर्रा के किसी व्यापारी का धान लेकर ट्रैक्टर चालक दिलेराम साहू आया था। धान की सभी बोरियों में बलौदाबाजार जिला के कसडोल विकासखंड के उपार्जन केंद्र हटौद का मार्का लगा था। यानि समर्थन मूल्य पर बिक गए धान को व्यापारी द्वारा फिर से बेचने का प्रयास किया जा रहा था। उसे भी जब्त कर लिया गया है। इसी प्रकार सक्ती ब्लॉक के जर्वे में फूड इंस्पेक्टर विमल दुबे ने कार्रवाई की और समर्थन मूल्य पर बिके धान को फिर से बेचने के लिए लाए वाहन क्रमांक सीजी 12 ई 7049 और पिक अप सीजी 04 एबी- 8568 को पकड़ा। एक व्यापारी निरंजन अग्रवाल का भी 147 कट्टा धान सीजी 11 एबी 4721 में भर कर लाया गया था। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने दिन भर में अवैध धान परिवहन करते 7 वाहनों को पकड़ा जिसमें से 1306 कट्टा धान जब्त हुआ। एक ट्रक से 200 क्ंिवटल चावल जब्त किया गया।
कार्रवाई - अधिकारियों ने धान का अवैध परिवहन करते पकड़ी आठ गाडिय़ां
जब्त किया गया धान लोड ट्रैक्टर
जब्त किया गया धान लोड ट्रैक्टर
बिहार का चावल राइस मिल में
पहले तो दूसरे जिले का ही धान आता था अब तो अन्य प्रांतों के धान व चावल आने लगा है। सेमरा की एक राइस मिल में अधिकारियों की टीम ने दबिश दी तो वहां ट्रक क्रमांक सीजी 12 एफ 2848 में 440 कट्टी चावल था। ड्राइवर ने टीम को बताया कि वह चावल बिहार के रोहतास से लेकर बेचने आया है। अधिकारियों ने चावल व ट्रक को जब्त कर लिया है। चावल कैसे आया इसकी जांच की जाएगी। किसने बुलवाया इस बात की होगी जांच।
पूर्व में हो चुकी है एफआईआर
खाद्य विभाग की टीम ने 24 जनवरी को जर्वे((चांपा)) में सीपत सहकारी समिति के धान को महावीर कश्यप के घर से पकड़ा था। धान व्यापारी जादूराम साहू खरीद कर लाया था। कलेक्टर के निर्देश पर थाना में व्यापारी जादूराम साहू, ड्राइवर महावीर कश्यप व सहकारी समिति सीपत के खरीदी प्रभारी प्रदीप पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने धारा 420, 411, 409, 34 के तहत तीनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
ञ्च1306 कट्टा धान और 200 क्विंटल चावल जब्त