पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआ खेलते पकड़ाए आठ जुआरी

जुआ खेलते पकड़ाए आठ जुआरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - खरसिया
सांसद विष्णुदेव साय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन होने पर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय नगर भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उपस्थितजनों को संबोधित किया। श्री साय के काफिले को बाइक रैली के साथ नगर भ्रमण कराया गया।
इस दौरान जगह-जगह श्री साय का स्वागत किया गया। श्री साय ने स्टेशन चौक पर भाजपा के पितृ पुरुष लखीराम अग्रवाल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां श्री साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ प्रदेश का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए छत्तीसगढ की ग्यारह में से ग्यारह सीट अवश्य देंगे। सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष कमल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी, जिला महामंत्री जवाहर नायक ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद चंद राठौर, हनुमान अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजय शर्मा, राजेश धनसू, सुरेश बंसल, बंटी सोनी, विनोद कबूलपूरिया, दीनदयाल गुप्ता, सुभाष मंत्री, दिलीप अग्रवाल, विनोद बोदी, अमर मंत्री, जेपी अग्रवाल, संतोश यादव उपस्थित थे।




खरसिया में स्वागत करने के लिए एकत्र हुए भाजपाई नेता। बाइक रैली निकालते भाजपा समर्थक।

रैली निकालकर सांसद साय का किया सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद खरसिया पहुंचे विष्णु देव