पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्ची को ट्रक ने रौंदा ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

स्कूली बच्ची को ट्रक ने रौंदा ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जशपुर/कुनकुरी
कक्षा केजी टू में पढऩे वाली सुप्रिया को क्या मालूम की वह अपने घर से तैयार होकर हंसते-हंसते आखरी बार स्कूल के लिए निकलेगी।जैसे ही घर से बाहर स्कूल बस में बैठने के लिए निकली सामने से आ रहे ट्रक ने हसते खेलते हुए बच्ची को सदा-सदा के लिए मौत के आगोश में सुला दिया। जिसने भी ये घटना को देखा उसका दिल दहल उठा। इस भयानक दुर्घटना ने बच्ची के शरीर को दो टुकड़े में बांट दिया।घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।ट्रक सुप्रिया को कुचलने के बाद एक पेड़ से जा टकराई। जिससे ड्राइवर के दोनों पैर भी टूट गए।पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम हटाया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कुनकुरी से लगभग सात किलोमीटर दूर ग्राम कण्डोरा में सड़क के किनारे रहने वाले मनोज सागर यादव की पुत्री 6 वर्षीय सुप्रिया गुरूवार की सुबह साढ़े 8 बजे घर से तैयार होकर स्कूल जाने के लिए अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकली थी। और स्कूल बस में चढऩे के लिए जैसे ही वह सड़क में पंहुची वैसे ही मौत के रफ्तार से भाग रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 6398 जो भाटापारा से दाल भर कर बोकारो की ओर जा रहा था।जिसने मासूम सुप्रिया को अपने आगोस में ले लिया।घटना इतना दर्दनाक था कि बच्ची का शरीर कमर से दो भागों में अलग-अलग दिशाओं में जा गिरा।इस घटना से सुप्रिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया।



सड़क दुर्घटना - सड़क हादसे में छात्रा की मौत,ट्रक चालक गंभीर,एक घंटे रहा चक्काजाम

बिलखते सुप्रिया के परिजन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व आक्रोशित ग्रामीण।

ट्रक चालक को सुप्रिया के पिता ने ही दिया जीवनदान



ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए और ट्रक को जलाने के लिए आमदा ग्रामीणों को शांत कराते हुए ट्रक में फंसे ट्रक चालक समरेश सिंह को मौत से जूझते हुए देख कर मृतिका के पिता मनोज सागर यादव ने अपने गम को एक तरफ करते हुए अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे ट्रक चालक के लिए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और खुद ट्रक में घुस कर ट्रक के स्टेरिंग को काट कर उसमें फंसे हुए ट्रक चालक को बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से उसे होलीक्रॉस अस्पताल भिजवाया।



बिलखते सुप्रिया के परिजन

आक्रोशित लोगों ने एक घंटे

तक किया सड़क जाम

घटना के बाद ग्राम कंड़ोरा के लोग उग्र हो गए थे।घटना के तत्काल बाद ड्राइवर को छोड़ कर उसमें बैठे दो क्लीनर मौके से फरार हो रहे थे।ग्रामीण दोनों को दबोच लिए और सड़क जाम करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को आग लगाने पर आमदा हो गए थे।लेकिन सुप्रिया यादव और उसके दादा नरेश यादव जो कुनकुरी में प्रधान पाठक हैं उन्होंने उग्र भीड़ को शांत कराया।इसके बाद ही सड़क जाम खुल पाया और मौके पर पंहुची पुलिस ट्रक के ड्राइवर समरेश सिंह को होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिफर कर दिया गया है।

मम्मी को टाटा कह कर

निकली थी लाड़ली

मनोज सागर यादव के परिवार में सबसे बड़ी इकलौती बेटी सुप्रिया ही थी। वह सुबह 8 बजे अपनी मम्मी को टाटा कह कर घर से स्कूल जाने के लिए निकली ही थी कि ट्रक ने घर के बाहर ही दबोच लिया।लाड़ली के मौत की खबर सुनते ही उसकी मम्मी रश्मिता यादव एवं दादी श्रीमती भूली यादव के होश ही उड़ गए और बार-बार उसे याद कर परिवार के आंखों से आंसू की धार थमने का नाम नहीं ले रहा है।इस घटना ने इस परिवार के साथ पूरे गांव को सन्नाटा पसर गया है।



छात्रा सुप्रिया