पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता व मितानिनों ने दिया कुष्ठ रोग निवारण का संदेश

कार्यकर्ता व मितानिनों ने दिया कुष्ठ रोग निवारण का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जशपुर/कोतबा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनों के द्वारा कुष्ठ निवारण दिवस के रूप प्राथमिक स्वा. केन्द्र कोतबा में मनाया गया इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनों के द्वारा नगर में जागरूकता रैली निकालकर कुष्ठ से बचने के उपाय के संदेश देते हुए नगर भर में भ्रमण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डां. रंजीत टोप्पो ने बताया कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवा छ.ग. रायपुर के आदेशानुसार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अनुसार कुष्ठ पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस निर्धारित दिवसों के अनुसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा ग्रामीण स्तर में कुष्ठ रोग निवारण की प्रचार प्रसार रिकार्डिंग कैसेट के माध्यम कुष्ठ रोगी संबंधित जानकारी तथा कुष्ठ रोग के लक्षण बताकर कुष्ठ रोगी व्यक्तियों को चिन्हाकित कर उसे शासन से मिलने वाली निशुल्क दवा वितरण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से उपलब्ध करायी जायेगी।



जशपुर में भी निकली रैली

जिला चिकित्सालय में डॉ. आरएस पैकरा एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्टाप नर्स बापू के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर बापू को याद किया। इसके बाद एनएम ने कुष्ठ मिटाने का संदेश देते हुए शहर में रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया।