पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजट स्वीकृत न होने से अटका फोरलेन का काम

बजट स्वीकृत न होने से अटका फोरलेन का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जांजगीर
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जांजगीर और चांपा के बीच की सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा तो कर दी, लेकिन दो बजट सत्र बीत जाने के बाद भी इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए राशि स्वीकृत नहीं हो पाई है। जिसके कारण इस रोड के लिए एक धेला तक नहीं रखा जा सका है। एक बार फिर नई सरकार से बजट सत्र में इसके लिए पैसे की मंजूरी की आस है।
जिला मुख्यालय जांजगीर और चांपा के बीच की दूरी दस किमी है। फिलहाल दोनों शहरों को नेशनल हाईवे 49 जोड़ता है। एनएच को भी परिवर्तित करते हुए जांजगीर से पहले पुटपुरा के पास से बाइपास रोड बनाने की योजना है। हालांकि अभी यह कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। लेकिन बाईपास रोड जिला मुख्यालय की प्रमुख आवश्यकता है। लिहाजा आने वाले समय में इसका बनना तय है। भारी वाहनों की आवाजाही और अन्य वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण इस रोड को फोरलेन बनना जरूरी हो गया है। दो साल पहले वर्ष 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दोनों शहरों के बीच की दस किमी लंबी सड़क को फोरलेन में बदलने की घोषणा की थी। इसके बाद एनेशनल हाईवे के अधिकारियों ने फोरलेन के लिए कार्य योजना भी बनाई है। इसके लिए 60 करोड़ का प्रोजेक्ट बना कर दो साल पहले ही सरकार की ओर स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक योजना को हरी झंडी नहीं मिल पाई है।



सरकारी काम - एनएच ने भेज दी है 60 करोड़ की कार्ययोजना

॥फोरलेन सड़क के लिए दो साल पहले से 60 करोड़ का बजट बनाकर सरकार की ओर भेजा गया है। बजट में स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सड़क गिन्नी पेट्रोल पंप से घठोली चौक तक बनेगी।

विजय साहू, एसडीओ एनएच



इसी मार्ग को बनाया जाना है फोरलेन



॥फोरलेन सड़क के लिए दो साल पहले से 60 करोड़ का बजट बनाकर सरकार की ओर भेजा गया है। बजट में स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सड़क गिन्नी पेट्रोल पंप से घठोली चौक तक बनेगी।

विजय साहू, एसडीओ एनएच



फिर बजट

पर नजर

प्रदेश में नई सरकार का गठन हो चुका है। मार्च में प्रारंभ होने वाले बजट सत्र की ओर एक बार फिर लोगों की निगाह रहेगी कि इस बार तो फोरलेन के लिए स्वीकृति मिल जाए। जांजगीर चांपा विधान सभा के पूर्व विधायक प्रदेश विधान सभा में उपाध्यक्ष के पद पर थे। दो बार का बजट सत्र बीत गया उनकी पार्टी की सरकार थी फिर भी दोनों बार वे इस प्रोजेक्ट को बजट शामिल नहीं करा पाए।

आए दिन हो

रहे हादसे

आवागमन के बढ़ते दबाव और संकरी सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। जांजगीर और चांपा के बीच की दूरी महज 10 किमी है लेकिन इसे तय करने में आधे घंटे का समय लग जा रहा है। सड़क पर दिनभर गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। छोटे मोटे हादसे तो हर दिन हो रहे हैं। मंगलवार की रात ऐसे ही एक हादसे में युवा व्यवसायी मौत हो गई।



गिन्नी पेट्रोल पंप से घठोली

चौक तक बनेगा

फोरलेन के लिए एनएच द्वारा स्थान का निर्धारण कर लिया गया है। फोरलेन सड़क बनारी के पास गिन्नी पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर चांपा के बाहर घठोली चौक तक बनाई जाएगी।