- Hindi News
- शीतलहर से बचने जलाई आग में जिंदा जल गई महिला
शीतलहर से बचने जलाई आग में जिंदा जल गई महिला
जांजगीर के शांतिनगर की घटना, बुधवार की रात लगी घर में आग।
भास्कर न्यूज - जांजगीर
अभी पिछले दो दिनों से चल रही शीतलहर से बचने हर कोई उपाय कर रहा है। पैसे वाले लोग कंबल, रजाई का उपयोग कर ठंड से तो बच जाते है। लेकिन गरीब तबके के लोगों के पास यह सब साधन नहीं होने के कारण अलाव का सहारा होता है। ऐसे ही अलाव की आग की चपेट में आने से शांतिनगर में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई।
सर्दी से बचने के लिए बीमार महिला शकुंतला बाई पति रामचरण सोनी ((65 वर्ष)) अपने खाट के पास आग रख कर बुधवार की रात सो गई। सोने के बाद आग की लपट में कपड़ा आ गया। कपड़े के सहारे आग खाट तक पहुंच गई। महिला आग में जल गई और पूरे कमरे में आग फैल गई। रात १० बजे घर की छत पर आग की लपटें पहुंचने पर मोहल्लेवासियों को पता चला। सभी मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। मोहल्लेवासियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आसपास के बोर, पंप, हैण्डपंप से पानी लाकर आग बुझाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और शकुंतला बाई उस आग में जिंदा जल गई थी। सूचना पर सुबह थाना प्रभारी रश्मिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जला हुआ मकान व पड़ी लाश
घर में थी सास और बहू
शकुंतला बाई का पति रामचरण सोनी रामचरण बिलासपुर के एक होटल में काम करता है। उसका बेटा विनोद सोनी बस स्टैंड के पास दुकान चलाता है, वह रात में अपनी दुकान पर ही सोया गया। घर में शकुंतला और उसकी बहू ही थे। बहू की तबियत खराब रहती है, इसलिए वह हर दिन की तरह गोली खाकर दुसरे कमरे में सो गई थी। आग की लपटें शकुंतला के कमरे तक नहीं पहुंच पाई, इसलिए उसे कोई आभास ही नहीं हुआ।