- Hindi News
- धान खरीदी में शून्य शार्टेज वाले केंद्र प्रभारियों का सम्मान
धान खरीदी में शून्य शार्टेज वाले केंद्र प्रभारियों का सम्मान
भास्कर न्यूज - जांजगीर
धान खरीदी के दौरान वर्ष 2012-13में शून्य प्रतिशत शार्टेज वाले 35 केंद्र के प्रभारियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी श्रवण सिंह का भी सम्मान किया गया है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांसद कमला पाटले ने यह सम्मान दिया। केन्द्र के प्रभारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही क्षेत्राधिकारी जांजगीर ठा. श्रवण कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी भी समारोह में प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले द्वारा कलेक्टर अन्बलगन पी. की उपस्थिति में दिया गया। सम्मानित होने वाले उपार्जन केन्द्र प्रभारियों में सरखों के किशोर साहू , महंत के रविशंकर राठौर, मुनुंद के संतोष राठौर, सिवनी के छोटे लाल राठौर, धुरकोट के चैन सिंह, गौद के गुहा राम साहू, खोखरा के ब्रजेश तिवारी, जांजगीर के प्रमोद दुबे, बोरसरा के गजेन्द्र शुक्ला, बनारी के कमल किशोर, खिसोरा के सुखसागर, घुटिया के लेखराम, अमोदा के विरेन्द्र, कर्रा के जितेन्द्र सिंह, भैंसदा के चित्ररंजन, कुम्हारी कला के गिरी लाल राठौर, अमरूवा के तिजाऊराम, धाराशिव के शैलेश, हसौद के जयमंगल, चिस्दा के बुधराम, मलदा के धनंजय, अरसिया के हिरेन्द्र, नरियरा के रामरोशन, तनौद के शिवप्रसाद पटेल, नेगुरडीह के लखन लाल साहू, बलौदा दामोदर शर्मा, महुदा के मुकेश पाण्डेय, चारपारा के ओम प्रकाश तिवारी, जावलपुर के क्रांति श्रीवास, जर्वे के आदित्यपाल सिंह, पिरदा के सुरेन्द्र कुमार कुर्रे, डूमर पारा के तरूणेन्द्र कुमार तिवारी, बाराद्वार बस्ती के रोहित बरेठ शामिल हैं।