पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले घर के बाहर दरवाजे पर कुंडी लगाई, फिर दुकान में की चोरी

पहले घर के बाहर दरवाजे पर कुंडी लगाई, फिर दुकान में की चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . अम्बाला

पंजाबी बाग कैंट में मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर से कुंडी लगा दी। बाद में इत्मीनान से घर के मुख्यद्वार के साथ बनी किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की। चोर दुकान से लगभग 20 हजार रुपए नकद व कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदार ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

दुकान मालिक राजदुलारी ने बताया कि उसने अपने घर में गली के साथ दुकान बनाई हुई है। वह लगभग 10 बजे अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर में चली गई थी। रात 11 बजे पूरा परिवार सो चुका था। सुबह करीब सात बजे घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद था। आसपास के लोगों को सूचना देकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि दुकान का ताला चटकाया हुआ था। दुकान में एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 10 हजार रुपए की नकदी, गुल्लक से लगभग चार हजार रुपए व मंदिर से लगभग तीन हजार रुपए गायब थे। साथ ही दुकान से कुछ सामान भी चोरी हुआ था। राजदुलारी का कहना है कि वारदात में उसे लगभग 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।





चोरी की जानकारी देती दुकान मालकिन।

भास्कर न्यूज - अम्बाला

पंजाबी बाग कैंट में मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर से कुंडी लगा दी। बाद में इत्मीनान से घर के मुख्यद्वार के साथ बनी किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की। चोर दुकान से लगभग 20 हजार रुपए नकद व कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदार ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

दुकान मालिक राजदुलारी ने बताया कि उसने अपने घर में गली के साथ दुकान बनाई हुई है। वह लगभग 10 बजे अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर में चली गई थी। रात 11 बजे पूरा परिवार सो चुका था। सुबह करीब सात बजे घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद था। आसपास के लोगों को सूचना देकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि दुकान का ताला चटकाया हुआ था। दुकान में एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 10 हजार रुपए की नकदी, गुल्लक से लगभग चार हजार रुपए व मंदिर से लगभग तीन हजार रुपए गायब थे।