पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1,59,462 परिवारों को जल्द मिलेगा खाद्य सुरक्षा का लाभ

1,59,462 परिवारों को जल्द मिलेगा खाद्य सुरक्षा का लाभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
अम्बाला में जनवरी 2014 से 159462 परिवारों के 655493 सदस्यों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ मिलेगा।
लाभ लेने वालों में 12598 परिवार, जिनके सदस्यों की संख्या 49654 है, अंतोदय योजना के तहत तथा 22027 केन्द्र सरकार के बीपीएल जिनके परिवारों की संख्या 97398 है। 29483 राज्य सरकार के बीपीएल, जिनके परिवार के सदस्यों की संख्या 108575 है, खाद्य सुरक्षा योजन के साथ-साथ हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई दाल-रोटी योजना का भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। एडीसी मुकेश आहुजा ने बताया कि अंतोदय परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं 2 रुपए प्रति किलो की दर से प्रति परिवार तथा बीपीएल परिवारों को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति प्रतिमास 2 रुपए किलो की दर से देने के साथ-साथ तीन मास की दाल भी 20 रुपए किलो की दर से दी जा रही है। अंतोदय तथा बीपीएल परिवार को 7.50 किलो दाल जिसमें 3 किलो उड़द तथा 4.50 चना दाल शामिल है। एडीसी ने बताया कि प्रत्येक गांव तथा शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में योजना को लागू करने के लिए कमेटी गठित की गई है। गांव की कमेटी में सरपंच, पंच तथा पटवारी इस कमेटी के सदस्य होंगे तथा पंच, सरपंच में एक व्यक्ति अनुसूचित जाति से संबंधित होना चाहिए। इसी प्रकार शहरों में गठित कमेटी में पार्षद, पूर्व पार्षद के अलावा के महिला होगी, जिसे एसडीएम द्वारा मनोनीत किया जाएगा।



सिटी के एडीसी ऑफिस में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी।