- Hindi News
- ईएमटी चालक व ऑपरेटरों ने काले फीते बांध जताया रोष
ईएमटी चालक व ऑपरेटरों ने काले फीते बांध जताया रोष
अम्बाला सिटी - ईएमटी ((इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन)) चालक व ऑपरेटरों ने बुधवार को मांगों को लेकर सिविल अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के सामने बांहों पर काले फीते बांध कर प्रदेश सरकार के प्रति रोष जाहिर किया। अध्यक्षता करते हुए एंबुलेंस चालक संघ के प्रधान जगीर सिंह ने कहा कि हड़ताल में संघ ने सर्व कर्मचारी संघ को ड्यूटी पर रहते हुए समर्थन दे रखा है। इस दौरान एंबुलेंस सेवाएं बाधित नहीं होंगी। इस मौके पर संघ के सचिव दौलतराम, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, अजीत सैनी, राजकुमार फॉर्मासिस्ट उपस्थित थे।