पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआरएम ने स्टेशन पर जांची सुविधाएं

डीआरएम ने स्टेशन पर जांची सुविधाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला
बुधवार को अम्बाला रेलवे डिवीजन के डीआरएम अनिल कुमार कठपाल ने कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बारीकी से किए गए इस निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मौजूद रेलवे के लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों से डीआरएम ने हर पहलु पर चर्चा की। इस निरीक्षण के बाद स्टेशन पर टावर वैगन का रिबन काटकर व विधिवत ढंग से परिचालन शुरू किया। इससे पहले निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर खाद्य पदार्थों, साफ सफाई, रेलवे ट्रैक, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य पदार्थों के स्टाल पर यात्रियों को परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में भी
पूछताछ की।
इस निरीक्षण के बाद अनिल कठपाल ने बताया कि यह एक निरीक्षण के नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है। समय समय पर निरीक्षण करते रहने से खामियां दूर हो जाती हैं और इंप्रूवमेंट होती हैं। स्टेशन पर स्टाल ज्यादा है, जिससे यात्रियों को मूवमेंट में परेशानी
आती है।
लाइन नंबर दो ही हालत काफी खराब है, जिसका मौसम खुलने के बाद रेनोवेशन किया जाएगा। यात्री सुविधा के लिए शुरू किया गया एसकेलेटर जल्द शुरू किया जाएगा। कठपाल ने बताया कि ट्रैक पर साफ सफाई की व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य कई सुधार आने वाले दिनों में किए जाएंगे।



कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम अम्बाला अनिल कुमार कठवाल।