पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में महासचिव की भूमिका निभाएंगे हिम्मत

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में महासचिव की भूमिका निभाएंगे हिम्मत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी - लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया है। कार्यकारिणी में प्रमोट किए गए युवा नेताओं को चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी देने के संकेत दिए गए हैं। हरियाणा से राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में सचिव के तौर पर काम कर रहे हिम्मत सिंह को महासचिव पद पर प्रमोशन दी गई है।
सचिव पद पर बेहतरीन काम करने की वजह से युवा कांग्रेस में उनका रुतबा बढ़ाया गया है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सात्व ने सिटी के वार्ड नंबर-9 के पार्षद हिम्मत सिंह के साथ ही तमिलनाडु के एसके अर्ध नारी, हर्षवर्धन, शाह श्याम व दीपिका पांड्ेय को भी महासचिव नियुक्त किया है। सचिव के तौर पर वीर देवेंद्र सिंह सिद्धू ,मिस उत्कर्षा रुपाटे, हरीश पवार, इब्राहिम खलील उल्ला, योगेश एचसी, विधित चौधरी व उत्तरी यूपी के अध्यक्ष रहे मकसूद खान को भी नियुक्ति दी है। राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश पर ही युवा नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। हिम्मत की प्रमोशन पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय सेठी, युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव कुलिंद्र सिंह, संत प्रकाश सिंह, युवा नेता आयुष दीक्षित, कैंट युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष राणा तथा अम्बाला लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विभोर बत्रा सहित अनेक युवा नेताओं ने खुशी जताई है।



हिम्मत सिंह।