- Hindi News
- गायब स्कूली छात्रा ने प्रेमी के साथ रचाई शादी
गायब स्कूली छात्रा ने प्रेमी के साथ रचाई शादी
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
18 साल की स्मृद्धि ने परिवार के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह अब बची जिंदगी अपने प्रेमी के साथ ही बिताएगी। स्मृद्धि दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण का केस भी दर्ज कराया था।
जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह बलदेव नगर से मिल गई। उसकी मेडिकल जांच कराई गई। अदालत के सामने उसने परिवार की बजाय प्रेमी के साथ जाने की बात कही। उसने यह भी बताया कि वह प्रेमी से शादी रचा चुकी है। बादशाही बाग एरिया की रहने वाली स्मृद्धि अचानक घर से गायब हो गई थी। परिवार को उसके अपहरण की भनक लगी। तभी कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई। मामला स्कूली छात्रा का था इसलिए पुलिस ने भी तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। स्मृद्धि 12वीं कक्षा की छात्रा है। बताते हैं कि बलदेव नगर के लवली शर्मा से उसके प्रेम संबंध थे। तभी उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ लवली से शादी रचा ली। पुलिस को यह बात मालूम नहीं थी। जांच करते हुए बुधवार को पुलिस बलदेव नगर तक पहुंच गई। यहीं पुलिस को स्मृद्धि मिल गई। उसने पुलिस को बताया कि वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से लवली शर्मा के साथ शादी की है। पुलिस पशोपेश में थी। चूंकि उसके अपहरण का मामला दर्ज हो रखा था। इसलिए पुलिस को उसे बरामद करना पड़ा। उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। उसने यह बता दिया था कि वह अब अपने प्रेमी ((पति)) के साथ ही रहेगी।
आदेश मिलते ही लवली के सुपुर्द कर दिया स्मृद्धि को