- Hindi News
- लालकुर्ती बाजार के होटल में हुआ था महिला के साथ दुष्कर्म
लालकुर्ती बाजार के होटल में हुआ था महिला के साथ दुष्कर्म
भास्कर न्यूज - अम्बाला
जिस होटल में सरोज से दुष्कर्म हुआ उसकी पहचान हो गई है। यह लालकुर्ती बाजार का होटल गर्ग है। पुलिस ने होटल प्रबंधक से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं। होटल के रूम नंबर-13 की बुकिंग के लिए जो दस्तावेज जमा कराए गए थे वे भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
सीन ऑफ क्राइम टीम के डॉक्टर जीआर जैन ने भी रूम का जायजा लिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को गिरफ्तार करने की कसरत कर रही है। उसके कॉलेज में भी रेड की योजना बनाई जा रही है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
अदालत में दर्ज हुए बयान : कॉलेज स्टूडेंट पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली सरोज के बुधवार को अदालत में सीआरपीसी की धारा-164 के तहत बयान दर्ज हुए। अपने बयान में उसने अपने साथ हुई अमानवीय वारदात का पूरा जिक्र किया। सरोज ने बता दिया कि कैसे उसके साथ धोखे से दुष्कर्म किया गया है। बयान दर्ज होने के बाद उसने पुलिस को भी बता दिया कि वह अपने ससुराल जा रही है। पुलिस उसकी सुपुर्दगी को लेकर भी मुश्किल में नजर आ रही थी। अब उसके बयान से पुलिस को राहत मिल गई है। लालकुर्ती पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर स्वर्ण राम ने कहा कि आरोपी को पकडऩे की तैयारी हो रही है। जल्द ही उसने काबू कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला ने ही गर्ग होटल में अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही। उसके आधार पर ही कार्रवाई हो रही है।