पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अम्बाला में बनेगा जैन धर्म का अहिंसा तीर्थ

अम्बाला में बनेगा जैन धर्म का अहिंसा तीर्थ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला - अहिंसा तीर्थ का शिलान्यास व पुष्पगिरी सागर महाराज का तृतीय दीक्षा दिवस बुधवार को मिट्ठापुर में श्री दिगंबर जैन अहिंसा धमार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। इससे पूर्व लॉर्ड महावीर जैन स्कूल में जैन मुनि प्रमुख सागर महाराज ने इस तीर्थ के निर्माण में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डीके बंसल विधायक पंचकूला मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूली छात्राओं ने रासलीला को मनमोहक ढंग से पेश किया। इस दौरान गुरु आगमन, ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, अतिथि सम्मान, पाद प्रक्षालन शास्त्र भेंट, गुरु पूजा, पिच्छी परिवर्तन, आशीष वचन व आरती रस्मों को भी निभाया गया। भूमि पूजन क्रिया पंडित प्रसाद उदयपुर द्वारा पूरी की गई। प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि अम्बाला में जैन धर्म के अनुयायियों के लिए प्रदेश का उत्कृष्ट धार्मिक तीर्थ बनाया जाएगा।



कैंट लॉर्ड महावीर जैन स्कूल में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।