पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो ने सीपीएस फौजी से मांगा इस्तीफा

इनेलो ने सीपीएस फौजी से मांगा इस्तीफा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला - कैंट स्थित विश्राम गृह में बुधवार को इनेलो जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने सीपीएस रामकिशन फौजी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। ओंकार सिंह ने कहा कि लोकायुक्त फौजी के सीडी प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच की मांग कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी इनेलो का जनाधार काफी बढ़ा है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों मे इनेलो जीत दर्ज करेगी। बैठक में सूफी जगजीत सिंह ने भी इनेलो का दामन थाम लिया। इस मौके पर इनेलो के सुखप्रीत सिंह सिम्मी, मनिंदर सिंह, तरणप्रीत सिंह, रवि बब्याल, अजय जैन, जसप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, आत्मजीत सिंह और करण कुमार मौजूद थे।