नुक्कड़ सभा कर लौह एकत्रित किया
नारायणगढ़ - कांग्रेस का देश व प्रदेश की जनता सुपड़ा साफ करेगी। यह शब्द भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद अम्बाला ने क्षेत्र के गांव भरेड़ी खुर्द, भरेड़ी कलां एवं बधौली में लोहा संग्रहण करते हुए नुक्कड़ जनसभाओं में ग्रामीणों को कही। मौके पर कांग्रेस व इनेलो से पार्टी छोड़ सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि देश में एक कमजोर प्रधानमंत्री होने के कारण एक पुरा दशक व्यर्थ गया है। कांग्रेस नीति यूपीए सरकार सभी आर्थिक मानदंडों पर असफल रही है। इसके परिणाम स्वरूप सारा देश निराशा के माहौल में है। इन दस वर्षों के दौरान महंगाई भ्रष्टाचार ब्याज दरें, राजकोषीय घाटा, चालू खाता घाटा, बेरोजगारी, कृषि लागत मूल्य कई गुण बढ़ गई है। देश की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई रोकने में सरकार असफल रही है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही इस निराशा के अंधकारमय माहौल को आशा में बदल सकते हैं।