पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीनिक्स क्लब में जेसीआई अम्बाला इंडस्ट्री की बैठक

फीनिक्स क्लब में जेसीआई अम्बाला इंडस्ट्री की बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला
जेसरेट विंग ऑफ जेसीआई महिला विंग अम्बाला की ओर से नव वर्ष की पहली बैठक गुरुवार को ‘वंदे मातरम्’ शीर्षक से बुलाई गई। फीनिक्स क्लब में बैठक की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। सभी जेसरेटस ड्रेस कोड के अनुसार केसरी, सफेद और हरे रंग के परिधानों में आई। जेसरेट विंग के थीम सांग को लांच किया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्वाति आहूजा व आरती सहगल ने क्लब की सदस्य महिलाओं के बीच कई स्पर्धाएं कराई। इस अवसर पर रूपा गुप्ता, शैली सभरवाल, दीपिका, अस्मिता, विभा, महाजन, श्रुति, सुमन मदान, नाज अरोड़ा व आंचल कपूर भी मौजूद रही।



कैंट जेसीआई अम्बाला इंडस्ट्रीज की सदस्य बैठक करते हुए।