- Hindi News
- युवती ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की
युवती ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की
अम्बाला - तोपखाना परेड इलाके की रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती की को फंदे पर झूलते देखकर उसके परिजनों के होश उड़ गए व इलाके में कोहराम मच गया। युवती के घटनास्थल का मुआयना करके पुलिस ने शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
युवती बीए सेकेंड ईयर में पढ़ती थी। युवती को सबसे पहले फंदे पर लटके हुए उसकी मां ने देखा। युवती ने चुन्नी का फंदा बनाया था। तोपखाना पुलिस के मुलाजिमों ने घटनास्थल का मुआयना करके आत्महत्या के तमाम पहलुओं को खंगाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में रखवाया। पुलिस और परिवार वालों को युवती के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।
प्रेमी ने निगला जहर : अम्बाला आए रादौर के रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका के विवाह की खबर सुनकर तनाव में आकर जहरीली वस्तु निगल ली। युवक को उसकी प्रेमिका और उसका एक दोस्त अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। बीसी बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यनाराण ने युवक और युवती से बातचीत करके मामले की जांच की। देर शाम दोनों के परिजन अस्पताल में आकर उन्हें अपने साथ ले गए।