पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातोरात बने निर्माण को गिराया

रातोरात बने निर्माण को गिराया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिक्शा चालकों ने कार्रवाई का विरोध किया
भास्कर न्यूज - अम्बाला
अंतरराज्यीय बस अड्डे के बाहर बन रहे रिक्शा स्टैंड को रोडवेज प्रशासन ने अवैध करार देते हुए गिरवा दिया। रोडवेज अधिकारियों को भी बस अड्डे की दीवार के साथ हो रहे अवैध निर्माण के बारे में तब पता चला जब रोडवेज इंस्पेक्टर हरिचंद शर्मा बस अड्डे के बाहर मुआयने पर निकले। कच्चे स्टैंड के बाहर खड़ी ह़ुई पक्की दीवार को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी बस अड्डा इंचार्ज सुखदेव सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एओ बीडी मेहता और बिल्डिंग इंस्पेक्टर कमलदेव भी मौके पर पहुंच गए।
डीसी केएम पांडुरंग को फोन पर पूरा माजरा बताया गया। जीएम रोडवेज को भी मामले की जानकारी दे दी गई। अधिकारियों के आदेश मिलते ही रोडवेज कर्मी विवादित निर्माण पर पिल गए और चंद मिनटों में ही उसे जमींदोज कर दिया। रिक्शा चालकों ने रोडवेज की कार्यवाई का विरोध किया पर उनकी एक न चली। रिक्शा यूनियन के प्रधान सेवा सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को वह जीएम रोडवेज से मिले थे जिसके बाद उन्हें निर्माण की इजाजत दी गई थी। सेवा सिंह ने बताया कि रिक्शा स्टैंड का निर्माण नगर निगम के ठेकेदार द्वारा सांसद सैलजा द्वारा उपलब्ध कराई ग्रांट की रकम से ही कराया जा रहा था। यहां एसएस सुखदेव सिंह और सेवा सिंह के बीच तीखी नोकझोंक
भी हुई।