पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिफेंस कॉलोनी में फिर हुई चोरी

डिफेंस कॉलोनी में फिर हुई चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला
लगातार दो दिनों में चोरों ने डिफेंस कॉलोनी के दो मकानों में सेंध लगाकर लोगों का अमन और चैन छीन लिया है। इलाके के लोगों में जबरदस्त रोष है। इस बार चोरों ने कपड़ा व्यापारी सेठ राकेश कुमार के मकान में सेंध लगा दी।
राकेश कुमार ने बताया कि वह 21 जनवरी को अपने परिवार के साथ सिरसा गए थे। 22 जनवरी को बाद दोपहर जब घर लौटे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। घर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर की अलमारी में रखे सोने के जेवर उड़ा लिए व बैग में रखे लगभग दो लाख रुपए कैश उड़ा लिए। राकेश की शिकायत के बाद पंजोखरा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।