पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों को बताया रक्तदान का महत्व

स्वयंसेवकों को बताया रक्तदान का महत्व

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैंट में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों को रक्तदान का महत्व बताया गया। शिविर के इंचार्ज डॉ. सतीश भारद्वाज ने स्वयंसेवकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। भारद्वाज ने बताया कि रक्तदान करने से कभी रक्त की कमी नहीं होती, बल्कि व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है। तीन माह में एक रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान करने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर प्रो. परमिल, प्रो. सविता भी मौजूद रहे।

कैंट के राजकीय कॉलेज में छात्राओं को रक्तदान शिविर का महत्व बताया गया।