पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिपुओं पर पांच की बजाए पौने चार किलो गेहूं पहुंचा

डिपुओं पर पांच की बजाए पौने चार किलो गेहूं पहुंचा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
बीपीएल कार्डधारक के प्रत्येक सदस्य को पांच किलो गेहूं देने की पॉलिसी सरकार की है, लेकिन डिपुओं पर केवल पौने चार किलो ((3.750 किलो)) ही गेहूं पहुंच पाया। कार्डधारक पूरी गेहूं की मांग कर रहे हैं, लेकिन डिपो धारकों के पास गेहूं नहीं है। यही नहीं पिछले पांच माह से डिपो संचालकों को कमीशन भी नहीं मिली। इसके विरोध में जिले के डिपो होल्डर्स ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके बिश्नोई के आश्वासन के बाद हड़ताल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।
डिपो होल्डर्स यूनियन ने प्रधान सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। डिपो होल्डर्स कमीशन देने और गेहूं की पूरी आपूर्ति देने की बात कर रहे थे। प्रदर्शनकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से मिले। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ प्राप्त करने वाले कार्डधारकों को कम गेहूं देते हैं तो वह उनके साथ झगड़ा करते हैं। जबकि सरकार की तरफ से ही उन्हें कम गेहूं मिल रहा है। बिश्नोई ने उन्हें आश्वासन दिया कि बुधवार तक सभी डिपोधारकों को पूरी गेहूं उपलब्ध करा दिया जाएगा।
25 लाख कमीशन विभाग के पास: डिपो होल्डर्स के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि पहले गेहूं लेने से पूर्व ही जो राशि विभाग को जमा कराई जाती थी डिपो होल्डर्स कमीशन काटकर राशि जमा कराते थे। अब जितनी गेहूं डिपो पर आनी है उसकी पूरी राशि जमा कराई जाती है। यही नहीं डिपो होल्डर्स को एक माह पूर्व ही गेहूं व अन्य खाद्य मंगाने के लिए राशि जमा करानी पड़ती है। सुनील ने कहा कि पांच माह की लगभग 25 लाख रुपए की कमीशन विभाग के पास डिपो होल्डर्स की पड़ी है। इसे डिपो होल्डर्स को नहीं दिया जा रहा है।




डिपो होल्डर्स अन्य प्रमाण पत्र लेकर अनाज दें : बिश्नोई

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके बिश्नोई ने डिपो धारकों को निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ प्राप्त करने वाले सभी परिवारों से उनके परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी प्राप्त करें। यदि किसी परिवार का आधार कार्ड नहीं बना तो उसकी पंजीकरण कॉपी प्राप्त कर सकता है। जिस परिवार के लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया डिपोधारक उससे अन्य कोई पहचान पत्र की कॉपी प्राप्त कर उसे आधार कार्ड के लिए पंजीकरण कराने का फार्म प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्ति की यह ड्यूटी है कि वह अपना पंजीकरण कराकर उसकी फोटोकॉपी डिपो पर दे।

सिटी के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऑफिस के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते डिपो होल्डर।

जिले के डिपो होल्डर्स ने जमकर नारेबाजी की

आधार कार्ड जरूरी

जिले में कुल 159462 परिवार हैं, जिनकी जनसंख्या 655493 है। जो योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा अंत्योदय योजना वाले 12598 परिवार, केंद्रीय बीपीएल वाले 22027 तथा राज्य सरकार के 29483 परिवार हैं। जिन्हें दाल-रोटी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

इतने परिवारों को लाभ