पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में बनाई जाएंगी मीट की आधुनिक दुकानें

शहर में बनाई जाएंगी मीट की आधुनिक दुकानें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने देश के सभी शहरों में मीट की सुरक्षित बिक्री के लिए आधुनिक और व्यवस्थित दुकानें स्थापित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि शहरों में लोगों द्वारा सफाई का ध्यान रखे बिना मीट बेचा जाता है। बचे हुए मीट को सुरक्षित रखने के लिए भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की जाती। ऐसा करने से न केवल मीट की दुकानों के आसपास दुर्गंध फैलती है, बल्कि मीट के लिए प्रयोग किए जाने वाले जीव-जंतुओं के अवशेष बिखरने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। यही नहीं मीट के सुरक्षित न रखने के कारण इसे प्रयोग करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए तथा नागरिकों के लिए साफ व सुरक्षित मीट की व्यवस्था के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दुकानें स्थापित करने के लिए मंत्रालय ने 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान भी किया है।



केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के निर्देश जारी