दोस्त से मिलने आए युवक को चाकू मारा
अम्बाला - जीएमएन कॉलेज के पास एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आरोप दो युवकों पर हैं। पुलिस ने जख्मी युवक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन अम्बाला शहर के विक्रम ने बताया कि वह जीएमएन कॉलेज में पढऩे वाले अपने दोस्त से मिलने आया था। जब वह दोस्त का इंतजार कर रहा था तभी आशु और गोलू बाइक पर आए। वे उसकी टांग पर चाकू मारकर फरार हो गए। विक्रम के दोस्त ट्विंकल ने घटना के बाद अपने अन्य दोस्तों को बुलाया। उसके बाद ही वे विक्रम को लेकर सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे। घायल युवक ने बताया कि पिछले दिनों ही उसकी आरोपियों से मामूली बात को लेकर तकरार हो गई थी। रेजिमेंट पुलिस चौकी आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है।
हमले में घायल युवक।