- Hindi News
- अम्बाला लोकसभा टिकट के लिए १० भाजपा नेताओं ने ठोकी दावेदारी
अम्बाला लोकसभा टिकट के लिए १० भाजपा नेताओं ने ठोकी दावेदारी
भास्कर न्यूज - अम्बाला
भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनावों में दस लोगों ने अम्बाला लोकसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी का संसदीय बोर्ड अब इन नामों पर विचार करके सबसे प्रबल दावेदार को ही टिकट देगा। तमाम दावेदारों ने पार्टी हाईकमान को अपनी जीत के प्रति आश्वस्त किया है। यह खुलासा भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के चुनाव इंचार्ज कंवरपाल गुज्जर ने कैंट रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान किया। पत्रकारों को पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया ने भी संबोधित किया।
कटारिया ने बताया कि 26, 27 और 28 जनवरी को ब्लॉक लेवल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। उन्हें आने वाले चुनावों की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक लेवल के हजारों कार्यकर्ताओं की बैठक 9 फरवरी को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी भी लेंगे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं से बात करके लोकसभा की टिकट के सबसे प्रबल दावेदार के नाम पर भी विचार किया जाएगा। कटारिया ने बताया कि पार्टी की ओर से घर-घर चलो अभियान का आगाज हो चुका है, जिसके तहत प्रत्येक घर के हर मेंबर को भाजपा की नीयत और नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर फकीरचंद अग्रवाल, अम्बाला शहर की पूर्व विधायक वीना
छिब्बर, जिलाध्यक्ष नायब सैनी, अम्बाला के प्रभारी ज्ञानचंद गुप्ता, असीम गोयल, जगमोहन कुमार, मांगेराम पंजैल व पुनीत अरोड़ा मौजूद रहे।
9 फरवरी को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी अम्बाला में होंगे
ब्लॉक लेवल पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद
पत्रकारवार्ता में दाएं से नायब सैनी, रतनलाल कटारिया, कंवरपाल व नसीम गोयल।
> रतनलाल कटारिया
> दयाल सिंह पिंजोरी
> अरुण भान
> राजेश बतौरा
> राजकुमार
> मोहनलाल बग्गन
> मांगेराम पंजैल
> सत्यव्रत भोंसले
> गुरदेव चौधरी
> ओपी रंगा
इन नामों पर पार्टी
कर रही विचार