पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के समारोह में 50 छात्र सम्मानित

स्कूल के समारोह में 50 छात्र सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिटी के मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्र प्रीत पाल मुख्यातिथि थे। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के करीब 50 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें से उन 33 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिन्होंने वर्ष 2012-13 में सीबीएसई की कक्षा दस में 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल संगीता भाटिया ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। मंच संचालन नीना सूद एवं अंजलि कालड़ा ने किया।